Monday, August 7, 2023

सद्गुरूनाथ जी महाराज जिनकी कथा सुनने उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़

 सद्गुरूनाथ जी महाराज लंबे समय से शिव की अलौकिक लीला शिवमहापुराण कथा देश के विभिन्न प्रांतों में करते आ रहे हैं। हिन्दू धर्म के धर्मार्थ कार्यों के लिए इन्हें समय-समय पर विभिन्न अलंकारों से विभूषित किया गया गया है। 

पूरे देश भर में बहुत ही कम समय में कथावाचक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सद्गुरूनाथ जी महाराज की चर्चा हर किसी की जुबान पर है. उनकी कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. जहां शिवमहापुराण कथा सुनाने ये जाते हैं, वहां उनके दर्शन के लिए सड़कें जाम हो जाती हैं लोग थम से जाते हैं. आपको बता दें सदगुरूनाथ जी महाराज द्वारा 21 अगस्त से 27 अगस्त तक श्रावणी शिव महापुराण कथा का आयोजन राजस्थान (जयपुर) में दोपहर 2 से 5 बजे तक सत्संग भवन मंदिर गोविंद देव जी में किया जाएगा। 

सद्गुरूनाथ जी महाराज देशभर में एक प्रख्यात नाम है, जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं और सोशल मीडिया पर इनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं.



कौन हैं सद्गुरूनाथ जी महाराज

सद्गुरूनाथ जी महाराज ऐसे धार्मिक गुरु हैं, जिनके मधुर भजन और प्रवचन सुन आत्मा भीतर से आनंदित होती है। सद्गुरूनाथ जी महाराज भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं और शिवमहापुराण के महान कथावाचक हैं. इन्होंने देश-दुनिया में लोगों को आध्यात्मिकता का अनुभव कराया. ये शिव महापुराण कथा के दौरान दुःख निवारण शिविर का आयोजन भी करते हैं जिसमें आने वाले लोगों के जीवनम में आ रही समस्याओं का ये चुटकी में हल बता देते हैं। जिससे अनेकों लोग लाभान्वित होते हैं। 



सद्गुरूनाथ जी महाराज के जीवन से जुड़े तथ्य

सद्गुरूनाथ जी महाराज अब तक अनेकों शिव महापुराण कथाएं कर चुके हैं। ये गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई अभियान चला रहे हैं. इसके अलावा गरीब और अनाथ लोगों की सेवा भी ये समय-समय पर करते रहते हैं। सद्गुरूनाथ जी महाराज की कथाओं का लाइव टेलिकास्ट होता है, जिसे वे अपने यूट्यूब चैनल पर चलाते हैं. इसके अलावा आस्था चैनल पर भी इनके शिव महापुराण कथा को देखा जा सकता है। 


No comments:

Post a Comment

जबलपुर कथा का दूसरा दिन: गुरूदेव ने बताया जीवन में खुशहाली लाने के उपाय

जबलपुर: परम पूज्य सतीश सद्गुरूनाथ जी महाराज द्वारा पावन नवरात्रि पर शिवमहापुराण कथा के द्वारा भक्ति की अविरल जलधारा बहा रहे हैं। कथा के दूसर...